छपरौली (बागपत)। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
बृहस्पतिवार को इंडिया डॉटर कैंपेन 2018 का खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार वर्मा ने शुभारंभ किया। बाल विवाह पर आधारित कविता प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रा अंतिमा, सोनम, सुनीता, अंशु, सुहाना, सोना, आरती, अंजलि, गीता और फरीन की रचना की सराहना की।