बागपत। 15 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने सीएमओ दफ्तर में प्रदर्शन कर धरना दिया और सीएमओ को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को सीएमओ दफ्तर में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले कार्यकर्ता एकजुट हुए। राज्य संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओमवीर मलिक ने बताया कि उनकी मांग है प्रत्येक माह की 10 तारीख को पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाए। पोस्टमार्टम हाउस पर दो फार्मेसिस्टों की नियमित तैनात होने के बाद भी सीएचसी और पीएचसी के फार्मेसिस्टों की ड्यूटी लगाई जाती है जो नियम विरुद्ध है। सेवा पुस्तिका, पीडीएफ एवं एनपीएस पूर्ण कराकर अवलोकित कराए जाए। नियमित फार्मेसिस्ट की ड्यूटी लगाई गई है। सीएचसी पर तैनात फार्मेसिस्ट ही अपनी आकस्मिक ड्यूटी करेंगे, अन्य किसी की तैनात न की जाए। सफाई के लिए दिया जाने वाले धनराशि का भुगतान किया जाए। अन्य विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें दिनेश कुमार, मुकेश गिरि, मनोज शर्मा, मोहित त्यागी, शहजोर, नीतू, रमेश चौहान, सर्वेश, अशोक, अरविंद तोमर, विपिन धामा, प्रवीण राठी, वरूण कुमार, चेतन शर्मा, जय इंद्र, विवेक कुमार, धर्मेंद्र वेदवान, राज कुमार आदि रहे।