दोघट (बागपत)। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्राम स्वराज अभियान के तहत नगर पंचायत टीकरी में वार्ड नंबर एक में विकास कार्य कराए।
वार्ड सभासद पूनम ने बताया कि अभियान के तहत वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई । जिन घरों में पेयजल कनेक्शन नहीं थे, उन घरों में कनेक्शन कराए। खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष सोमपाल राठी ने बताया कि कस्बे में अभियान के तहत ओर भी कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक अशोक, लिपिक सचिन आदि उपस्थित रहे।