बड़ौत (बागपत)।
आचार्य राजेश ने कहा कि युवा अपने जीवन को व्यसन मुक्त कर राष्ट्र निर्माण में लगाएं। उन्होंने कहा युवा महापुरुषों से प्रेरणा लेकर कार्य करें।
वे दयानंद बाल विद्यालय में राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा के दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से धन कमाने और उसका समाज में उपकार करने के लिए उपयोग करने व अपने जीवन को व्यसन मुक्त कर तैयार युवाओं को राष्ट्र निर्माण में लगाया जाएगा। उन्होंने ईश्वर और आत्मा के सच्चे स्वरूप का प्रश्रोत्तर के माध्यम से शंका समाधान किया। साथ ही विज्ञान व तर्क से ईश्वर व आत्मा के सच्चे स्वरूप का ज्ञान कराया। इसमें ओमवीर सिंह, भोपाल सिंह, सहदेव सिंह, राहुल आर्य, पुष्पेंद्र आर्य, आर्य व्रत, राहुल, संदीप, सत्यवीर, बिजेंद्र, सौदान, विनीत आदि रहे।