फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान के चलते 95 सौ पशुओं का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय खुरपका, मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार से पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। पहले दिन 9500 पशुओं को टीके लगाए गए। 22 टीमों ने घर-घर जाकर पशुओं में टीकाकरण किया। बृहस्पतिवार से 22वां राष्ट्रीय खुरपका, मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। जिले में 4.89 लाख पशुओं को टीकाकरण होगा। पशु चिकित्सा विभाग को वैक्सीन प्राप्त हो गई है। अभियान के पहले दिन चिकित्सकों की टीम ने सात गांवों में 9500 पशुओं को खुरपका और मुंहपका रोग से बचाव के लिए टीके लगाए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि टीकाकरण अभियान में पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें