बड़ौत (बागपत)।
विगत छह माह से मानदेय न मिलने पर सोमवार को विद्युत निगम के मीटर रीडरों ने बिनौली रोड पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और जाम लगाने का प्रयास किया।
विद्युत निगम के मीटर रीडरों ने बताया उन्हें विगत छह माह से मानदेय नहीं मिल रहा है, इस कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मानदेय नहीं मिलने के कारण घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया संबंधित अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने बिनौली रोड पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और जाम लगाने का प्रयास किया। प्रदर्शन करने वालों मेें अनुज पंवार, राकेश, संजीव, अमित, मनोज, कुलदीप आदि शामिल रहे।