अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने दीप जलाकर किया। शिविर में 62 यूनिट रक्त एकत्र किया । लायन अजय सिंघल ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को तीन माह में रक्तदान करना चाहिए। शिविर में अजय सिंघल, अभिमन्यु गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, पंकज गुप्ता, नवीन जैन, दीपक गोयल, डॉ. राम लाल, राकेश जैन को अंतरराष्ट्रीय पिन से सम्मानित किया गया। इसमें राजीव गर्ग, अतुल जिंदल, प्रदीप , कौशल त्यागी, राजीव गोयल, अंकित जिंदल, ईश्वर अग्रवाल, संजय गर्ग, मिथलेश राजपूत को भी पिन देकर सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता सचिन सिंघल ने की और संचालन अभिमन्यु गुप्ता ने किया।