फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी मौर्य अध्यक्ष और विजयपाल बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में सोमवार को शिक्षक संघ कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें डॉ. दीपक चंद मौर्य अध्यक्ष और डॉ. विजयपाल सिंह सचिव चुने गए।
चुनाव अधिकारी डॉ. विनय कुमार छिकारा जेवी कॉलेज बड़ौत और डॉ. शैलेंद्र कुमार के निर्देशन में सोमवार को शिक्षक संघ कार्यकारिणी का चुनाव कराया। इसमें शारीरिक विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य अध्यक्ष और डॉ. विजयपाल सिंह सचिव, डॉ. प्रज्ञान चौधरी उपाध्यक्ष, डॉ. राजीव कुमार सह सचिव, डॉ. सुरेश कुमार कनिष्ठ कोषाध्यक्ष और डॉ. राजीव कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। जबकि डॉ. केजी पांडेय और डॉ. केएस सिंह कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। नवनिर्वाचित शिक्षक संघ का डॉ. महेश कुमार मुछाल, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. किरण गर्ग, डॉ. दीपक जैन, सचिन जैन, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. गोविंद बाबू, डॉ. शशिकांत ने स्वागत किया। उधर नवनिर्वाचित शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने संघ को मजबूत बनाने का आह्वान किया। संचालन डॉ. महेश कुमार मुछाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें