फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णाहुति के साथ सामवेद यज्ञ का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा के लाक्षा गृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय परिसर में चल रहे सामवेद पारायण यज्ञ का शनिवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन

योगाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि यज्ञ परमात्मा का भौतिक स्वरूप है। यज्ञ में आहुति देने से यज्ञ मान की उन्नति प्रगति होती है। त्याग, प्रेम और समर्पण से युक्त मनुष्य के जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती हैं। इस मौके पर यज्ञ मान बीएसएनएल के पूर्व महाप्रबंधक चंद्रहास ने श्रद्धालुओं का आभार जताया और प्रसाद बांटा। आचार्य अंकुर भारद्वाज, ऋषि ब्रह्मचारी और निमेष शास्त्री ने यज्ञ कराया। इसमें आचार्य विनोद कुमार, गुरुवचन शास्त्री, संजीव आर्य, विजय कुमार, देवेंद्र शास्त्री, सांसद प्रतिनिधि अरुण त्रिपाल धामा, कस्बा करनावल के पूर्व चेयरमैन सतीश, सचिन त्यागी, सुधीर त्यागी, राजीव धामा, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, महावीर सिंह, उदयवीर, समाजसेवी सहदेव, सुनील शास्त्री, निखिल कसाना, चिराग आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें