फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों इंडिया में शूटरों का चयन, सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वीर शाहमल रायफल क्लब पर सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया, इसमें खेलों इंडिया की ट्रायल में शूटरों का चयन होने पर हर्ष जताया । कोच ने खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ संस्थापक कुलदीप तोमर और कोच संजीव तोमर ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि रेंज के शूटर अपने दमदार प्रदर्शन से देश-विदेश में रेंज का नाम रोशन कर रहे हैं। कोच ने बताया कि रेंज के शूटर अर्पित तोमर और अक्षय बालियान ने केरल में हुई 61वीं नेशनल चैंपियनशिप में टॉप 10 में जगह बनाई। इसके आधार पर दोनों शूटरों का एक फरवरी से चार फरवरी तक दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर होने वाले खेलों इंडिया मेें चयन हुआ है। खुशी जताने वालों में वैभव, कविता उज्ज्वल, आयूष, अनुव्रत, अंकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें