फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार, ट्रेने भी हुई लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कई दिनों से निकल रही धूप के बाद बुधवार को अचानक सुबह के समय घना कोहरा छा गया। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। हेड लाइट जलाकर चालकों को चलना पड़ा। दोपहर बाद निकली धूप से कोहरा छटा। कुछ दिनों से तेज धूप के कारण सुबह और शाम को ही सर्दी महसूस हो रही थी। लोगों ने गर्म कपड़े पहने कम कर दिए थे। धूप से राहत महसूस कर रहे थे। बुधवार की सुबह घना कोहरा और शीत लहर ने क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद सर्दी का पारा पड़ गया। लोग ठंड से कंपकंपा गए। कोहरे के कारण वाहन चालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। हेड लाइट जलाकर वाहन चालक चले । यह ही हाल दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेल मार्ग का रहा है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साढ़े 11 बजे के बाद धूप निकाली शुरू हुई तो कोहरा छटता चला गया। रोड पर वाहनों ने रफ्तार पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें