बागपत। डीपीएस में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक नितिन और प्रधानाचार्य नूपुर शर्मा ने किया। उन्होंने बच्चों से कहा खेलकूद करने से मानसिक और शारीरिक संतुलन बना रहता है। समय पर खेल करने से पढ़ाई लिखाई में भी मन लगता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई और खेलकूद दोनों जरूरी होते हैं। प्ले और यूकेजी की फ्रॉग रेस में अभिमन्यु, वृंदा, दर्श, सुहानी, सार्थक, साक्षी, कन्हैया, आरोही प्रथम रहे। लेमन रेस में कक्षा प्ले और यूकेजी में शौर्य, विवेक, गुनगुन, श्री, शुभ, तनीषा, भव्य, अनिका, यश, दक्षयानी प्रथम रहे। पहले दिन खेलकूद में ब्लू हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय और येलो हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रशिक्षक अल्पना शर्मा, रुचि जैन, प्रियंका चौहान, प्रीति शर्मा, विभा, शिवानी, साक्षी आदि का सहयोग रहा।