फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया विश्व हिन्दी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

माउंट लिटरा स्कूल में बुधवार को विश्व हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने कहा कि हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में जाकर भी अपनी मातृ भाषा हिंदी का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए आज अमेरिका, रूस, चीन, आस्ट्रेलिया, फ्रांस आदि देशों में हिंदी भाषा को पढ़ाया जा रहा है। नागपुर में 10 जनवरी 1975 को प्रथम हिंदी सम्मेलन हुआ था। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की । मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने भी विचार रखे। मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया । इसमें दीपक शर्मा, मनवीर सिंह, अंजलि, श्रुति जैन, उमेश, तृप्ता गुप्ता, अनुराधा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें