फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट- 1

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अंकुर गुर्जर और आम आदमी पार्टी की छात्र विंग के अध्यक्ष मनीष सिंह ने सोमवार दिगंबर जैन कॉलेज में पहुंचे और राष्ट्रीय लोकदल और एनएसयूआई समर्पित हेमंत खोखर पैनल को अपना समर्थन देकर चुनाव प्रचार किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर हेमंत खोखर, उपाध्यक्ष पर सानिया, महामंत्री पर शुभ जैन, सचिव पर कुमारी अनु और कोषाध्यक्ष पर रचना आर्य प्रत्याशी है। इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के नेता और दिगंबर जैन कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अनुज पंवार, पूर्व अध्यक्ष चिराग चौधरी, पूर्व अध्यक्ष राहुल तोमर, पूर्व अध्यक्ष हर्ष चौधरी, छात्र नेता अक्षय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें