फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनाई जाए गन्ना सहकारी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल गांव में राजपाल शास्त्री के आवास पर किसानों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि गन्ना सहकारी समिति बुढ़ाना, दौराला, किनौनी और रमाला के माध्यम से क्षेत्र का गन्ना सात चीनी मिलों को जाता है। यहां के किसानों का पैसा प्रति कुंतल के हिसाब से इन समितियों में कटता है। समितियों में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कम होने के कारण विकास के कार्य मेरठ व मुजफ्फरनगर जनपदों में हो रहे है। क्षेत्र में अलग से गन्ना समिति बनाई जानी चाहिए। राजपाल शास्त्री, रण सिंह पंवार, रामपाल डायरेक्टर, जनमेजय, मुकेश तोमर, किरत पाल, गौरव, महक सिंह, देवेंद्र राणा, सतेंद्र राणा, तेजपाल ठेेकेदार, संजीव राणा, विकास राणा और डॉ. रविंद्र त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें