बागपत। छपरौली के पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में दो गांव के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम को ज्ञापन सौंप कर बताया गांगनौली गांव में भैंसाना मिल का क्रय केंद्र स्थापित था। नई गन्ना नीति के कारण उसको बदलकर रमाला मिल का क्रय केंद्र लगा दिया, जो किसानों का गन्ना नहीं ले रहा है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जांच के बाद भी कोई समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। धनौरा के लोगों ने बताया कि गांव में अन्य क्रय केंद्र लगाया जाए, जिससे किसानों को फायदा उठाया जा सके। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। गन्ना नीति ने परेशानी में डाल दिया है। अफसर सुनने को तैयार नहीं है। डीएम से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जयवीर सिंह, वीर नारायण, सुखवीर सिंह, वेद पाल सिंह, रविंद्र, चांदवीर, जयपाल, राजीव आदि रहे।