बागपत। राशन डीलर पर विभिन्न आरोप लगाकर हजूराबाद गढ़ी के लोगों ने जिला पूर्ति अधिकारी के दफ्तर पर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि डीलर की दुकान निरस्त हो चुकी, लेकिन डीलर ने कमिश्नर दफ्तर में ग्रामीणों के फर्जी शपथ पत्र अपने पक्ष में दे दिए। प्रकरण की जांच की मांग की। ग्रामीणों ने कहा निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। गांव में शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा है। इसमें विकास चौधरी, रविंद्र, संजीव, विकास, रामशरण, अनिल, राजकुमार आदि रहे।