फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू
विज्ञापन

बागपत। जिले में ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। लाइसेंस निलंबन से लेकर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले एक माह में 128 चालकों का लाइसेंस निरस्त किया। जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई तेज कर दी। उपसंभागीय परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें वाहनों की जांच के लिए गठित की। ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबन की कार्रवाई होगी। मंगलवार को जिलेभर में अभियान चलाया। चालकों ने इधर-उधर से वाहन निकाले। एआरटीओ आरपी मिश्रा के नेतृत्व में टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। कई वाहनों को सीज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें