बिनौली (बागपत)। पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष समारोह एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शनिवार को सीएचसी पर शिविर लगाकर 200 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। शिविर में डा. मनीषा त्यागी, डा ऐश्वर्या, डा. नीलम, कुसुमलता ने करीब 200 महिलाओं के बीपी, हीमोग्लोबिन, यूरीन, ब्लड ग्रुप आदि की जांच की और उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। सीएचसी अधीक्षक डा. अतुल बंसल ने महिलाओं को साफ-सफाई व खान-पान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर जिला मंत्री प्रियंका आर्या, मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, सुधीर त्यागी, राजीव धामा, गौरव त्यागी, एलटी मनीष, रणधीर सिंह, अजीत धामा, अरुण धामा, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, गौरव त्यागी, अनीस कुरैशी, रवि पांचाल शामिल रहे।