बड़ौत (बागपत)।
स्कोलर स्पोर्ट एकेडमी मेें बुधवार को आयोजित समारोह में शामली में हुई ताईक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ सुनीता दीक्षित ने किया। उन्होंने कहा मेहनत और लग्न से लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कोच अमित दीक्षित ने बताया तीन सितंबर को शामली के अर्पण पब्लिक स्कूल में ताईक्वांडो प्रतियोगिता चली। इसमें एकेडमी के सत्यम चौधरी ने स्वर्ण पदक, रिजवान मलिक ने कांस्य पदक जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया । विजेताओं को एकेडमी में पहुंचने पर सम्मानित किया। इसमें हरेंद्र पहलवान, जितेंद्र गौड़, अंकित, आदेश चौहान, सुनीता शर्मा, संजीव शर्मा, रोहित, डॉ प्रभात वशिष्ठ, गौरव खोखर आदि रहे।