बागपत। सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय में किसानों की बैठक हुई। इसमें 21 नए क्रय केंद्र लगवाने का प्रस्ताव पास किया। समिति के पदाधिकारी और मिल अफसरों के सामने किसानों ने समस्याएं रखी। समिति के चेयरमैन चौधरी कृष्णपाल सिंह ने बताया क्षेत्र के 21 गांवों में नए क्रय केंद्र लगाने की स्वीकृति दी । इसमें उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, डॉयरेक्टर विक्रम सिंह, श्रीपाल सिंह, पिंकु ढाका, मनोज कुमार, सत्यपाल सिंह, ओमपाल सिंह, विनोद राणा, चीनी किनौनी के प्रबंधक महकार सिंह, विशेष सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति प्रदीप कुमार मौजूद रहे।