फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन मेरिट के अंतिम दिन दाखिला कराने को लेकर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के डिग्री कॉलेजों में बुधवार को ओपन मेरिट के अंतर्गत दाखिला कराने के अंतिम दिन सुबह से लेकर शाम तक छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही। बता दें विवि ने तीसरी कटऑफ मेरिट के बाद करीबन एक सप्ताह पूर्व सभी डिग्री कॉलेजों में ओपन मेरिट जारी कर दी थी। बुधवार को ओपन मेरिट के तहत दाखिला कराने का अंतिम दिन था। इसलिए दाखिला कराने को लेकर छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया उनका प्रयास प्रत्येक छात्र का दाखिला लेना है। यदि कोई छात्र प्रवेश से वंचित रह गया है तो उनके दाखिले को लेकर विवि से मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें