बड़ौत (बागपत)। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया अभी तक शिक्षा निदेशक लखनऊ का माध्यमिक विद्यालयों में बॉयो मैट्रिक मशीन लगाने का आदेश नहीं आया। संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ ने 28 अप्रैल 2017 को जनपद और मेरठ मंडल के शिक्षा अधिकारियों को यह आदेश दिया था कि वे अपने और अधीनस्थ कार्यालयों में प्रदेश सरकार की मंशा पर बॉयो मैट्रिक मशीन लगवा लें अन्यथा उनका माह मई का वेतन नहीं दिया जाएगा। उन्होंने माध्यमिक विद्यालयों मेें बॉयो मैट्रिक मशीन लगाने का भी विरोध किया। इस अवसर पर प्रचार मंत्री अजय राज शर्मा ने भी विचार रखें।