फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नगर पालिका व पंचायतों के वार्डों के आरक्षण पर मांगने से पहले 100 आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका और पंचायतों के वार्डों के आरक्षण पर प्रशासन ने शुक्रवार को आपत्ति मांगी भी नहीं और कलक्ट्रेट में 100 से ज्यादा लोग आपत्ति लेकर पहुंच गए। जिनमें सबसे ज्यादा बागपत व बड़ौत नगर पालिका क्षेत्र के लोगों की आपत्तियां थीं। उन लोगों को शनिवार से आपत्ति दर्ज कराने की जानकारी देकर लौटाया। इस तरह साफ है कि वार्डों के आरक्षण से काफी लोगों को झटका लगा है।
विज्ञापन

शासन से बृहस्पतिवार देर रात तीनों नगर पालिकाओं व छह नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण जारी किया गया। जिससे प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को आपत्ति नहीं मांगी जा सकी। लेकिन वार्डों का आरक्षण जारी होने का लोगों को शुक्रवार सुबह ही पता लग गया तो वे आपत्ति मांगे बिना ही कलक्ट्रेट में पहुंच गए। कलक्ट्रेट में वार्डों के आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए सौ से ज्यादा लोग शुक्रवार शाम तक पहुंचे।
हालांकि उन सभी को कर्मियों ने बताया कि वार्डों के आरक्षण की सूचना प्रशासन की तरफ से जारी करके अभी आपत्ति नहीं मांगी गई है। इसलिए उनकी आपत्तियों को अभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। आपत्ति को शनिवार से स्वीकार किया जाएगा और एक सप्ताह के अंदर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। जिसके बाद उनका निस्तारण करके रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और उसके बाद अंतिम आरक्षण जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

--
नगर पालिका व पंचायतों के वार्डों का आरक्षण जारी हो गया है। जिस पर शनिवार से आपत्ति मांगी गई है। जिसको वार्डों के आरक्षण पर आपत्ति है, वे शनिवार से एक सप्ताह तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उसके बाद उनका निस्तारण करके रिपोर्ट भेज दी जाएगी।-राजकमल यादव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें