फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गणित में शत-प्रतिशत अंक भी संभव, आत्मविश्वास जगाने की जरूरत

Mon, 29 Jan 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
जनता वैदिक इंटर कॉलेज के गणित प्रवक्ता विजय शंकर । स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। गणित का पेपर बेहद स्कोरिंग और महत्वपूर्ण होता है। कुछ छात्रों के लिए यह सबसे कठिन पेपर होता है, वहीं कुछ के लिए गणित सौ में से सौ अंक दिलाने वाला विषय भी होता है। बस एक बार गणित की गणित यानी कैलकुलेशन समझने भर की देर है। एक बार गणित के फार्मूले को समझ गए तो यह विषय आपको सबसे सरल विषय लगेगा। कोई भी सवाल मिनटों में कर देंगे। छात्रों के अभ्यास के लिए माडल पेपर का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

जनता वैदिक इंटर कॉलेज के गणित प्रवक्ता विजय शंकर के मुताबिक गणित ही एक ऐसा विषय है जिसमें शत-प्रतिशत अंक लाया जा सकता है। गणित व साइंस पढ़ने वालों छात्रों के लिए परीक्षा में अच्छे अंक लाना आसान होता है। इंटर के 100 अंक के पेपर में सर्वाधिक 44 नंबर के प्रश्न कैलकुलस से होंगे। जिसका कैलकुलस अच्छे से तैयार है उसे पास होने की चिंता नहीं करनी होगी। हालांकि गणित के विद्यार्थियों को पास होने की चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। कहा कि आप जितना अभ्यास करेंगे। गणित आपको उतनी ही सरल लगेगी। कहा कि परीक्षार्थियों को तनाव में रहने की जरूरत नहीं है। बस ईमानदारी से मेहनत करने की जरूरत है। पढ़ाई में कोई शार्ट कट नहीं होता है।


- अच्छे अंक हासिल करने के कुछ टिप्स



- सूत्रों को रटने के स्थान पर उससे जुड़े सवालों का अभ्यास कर समझने का करें प्रयास।



- यदि कोई टापिक समझ में नहीं आ रहा है तो किताबों में दिए गए उदाहरण से समझने का करें प्रयास।



- मैथ में एक चैप्टर दूसरे से जुड़ा रहता है। ऐसे में आप पहले वाला कोई चैप्टर छोड़ेंगे तो आगे के चैप्टर में आपको और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन




- संबंध तथा फलन से 10 अंक का सवाल हल करने के लिए विशेष रूप से परिभाषा को समझकर संबंधित प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें।



- तकनीक के इस युग में मोबाइल का उपयोग पढ़ाई में भी कर सकते हैं। यू-ट्यूब में विषयवार चैप्टरवार भी तमाम वीडियो भी अपलोड हैं। ऐसे में अभ्यास करते समय कोई टाॅपिक न समझ में आए तो यू-ट्यूब का भी सहयोग ले सकते हैं।
विज्ञापन




- हमेशा अपने साॅल्यूशन को साफ-सुथरा रखें ताकि भ्रम की स्थिति न बनी रहे।



- कलन इकाई का संपूर्ण अध्ययन करें। इसमे से कुल 44 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें