बड़ौत। कोरोना कर्फ्यू में भी बिनौली रोड, खत्री गढ़ी चौराहे के पास, भारतीय स्टेट बैैक के सामने, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, ठाकुर द्वार, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, बड़ौली रोड सहित नगर के मुख्य बाजारों पर गैर जरूरी होने के बावजूद कई दुकानदार दुकानें खोल रहे हैं। दुकानों पर 11 बजे तक भीड़ रहती है। इसके भी यहां ग्राहक को दुकान में अंदर लेकर बिक्री की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधित दुकानदारों को हड़काते हुए दुकानों को बंद करा दिया। कोतवाल अजय शर्मा ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 10 दुकानदारों का चालान किया। उधर पुलिस की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है। संवाद