खेकड़ा। क्षेत्र के गांव खैला में साधन सहकारी समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक हुई। इसमें किसान ऋण के लिए दस करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।
गांव खैला स्थित साधन सहकारी समिति लहचौड़ा के कार्यालय पर सोमवार को आयोजित वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में किसानों के ऋण के लिए 10 करोड़ रुपये का अधिकतम दायित्व प्रस्ताव रखा। इसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया। समिति सभासदों ने समिति के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण, नया खाद गोदाम बनाने, डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग की। बकायेदारों को ऋणी किसान समिति की ओटीएस योजना में आधा ब्याज छूट के लाभ की जानकारी दी। इसकी अध्यक्षता समिति चेयरमैन राधेश्याम शर्मा ने की। संचालन सचिव उस्मान खान ने किया। इसमें ग्राम प्रधान गीता देवी, रमेश चंद, सुखबीर सिंह, महाराज सिंह, महावीर सिंह, सुधीर कुमार, अशोक सचान, नेपाल सिंह, कृपाल प्रधान, सुभाष, मांगेराम, महेंद्र सिंह, बालकराम, सोनू, भूलेराम, दया चंद, किशनपाल, हरपाल, जयवीर, कर्ण सिंह, राधे, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।