मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव गांव निवासी एक युवक बृहस्पतिवार को अपने घर में मृत हाल में मिला। परिजनों ने ससुराल वालाें पर ही मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की बाबत जानकारी ली। सठियांव निवासी असगर 25 का पड़ोस की ही रहने वाले युवती से शादी हुई थी। पांच साल से पत्नी मायके में रह रही थी। असगर उसे बुलाने अपनी ससुराल गया था। जहां साला उसे बांध कर मारपीट रहा था। जानकारी हुई तो पड़ोस के लोग व असगर के दोस्त उसे किसी तरह छुड़ा कर लाए। बुधवार की रात 12 बजे तक वह अपने एक मित्र के घर के बाहर बैठा रहा। भोर में उसकी बहन शबनम व छोटा भाई अमानत मुम्बई से घर पहुंचे तो असगर को घर के अंदर ही संदिग्धावस्था में मृत पाया। बहन व छोटे भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की बाबत जानकारी ली। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर ही मारपीट कर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। संवाद