फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लेनदेन के विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवां गांव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सर्विस लेन पर रविवार की रात पैसों के लेनदेन को लेकर साथियों ने ही युवा प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मौका मुआयना किया। परिजनों ने तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। शहर कोतवाली के मोजरापुर गांव निवासी प्रापर्टी डीलर हरिकांत यादव (32) की रविवार की सुबह साथ काम करने वाले रमाकांत निवासी आजमपुर, सुरेंद्र व पवन निवासी उकरौड़ा के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। देर रात हरिकांत घर नहीं लौटा तो बड़े भाई रमाकांत ने उसे फोन किया। जिस पर उसने बताया कि वह पवन के साथ है, जल्द ही घर आ जाएगा। देर रात परिजनों को सूचना मिली कि उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई है और शव मुबारकपुर थाना अंतर्गत बिजरवां गांव से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस लेन के किनारे पड़ा है। सूचना पर परिजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बड़े भाई रमाकांत ने घटना के बाबत पुलिस को रमाकांत निवासी आजमपुर, पवन व सुरेंद्र निवासी उकरौड़ा के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि लेनदेन को लेकर पिछले दो माह से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें