गंभीरपुर थाना अंतर्गत आज़मगढ़-वाराणसी हाईवे पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनो को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मंगरावा रायपुर गॉव निवासी नबील (22) व मुजस्सिम (17) पुत्र एजाज रविवार की शाम छह बजे बाइक से कही जा रहे थे। जायका ढाबा के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद कार सवार मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गए। पुलिस दोनों को पीएचसी मोहम्मदपुर लाई। जहा से डॉक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया। परिजन दोनो को ले कर निजी अस्पताल पहुचे, जहा डॉक्टरों ने नबील अहमद को मृत घोषित कर दिया। वही मुजस्सिम को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।