फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के जलालपुर एनएच अंडरपास के पास बृहस्पतिवार को रोडवेज की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया था। उसे बीएचयू अस्पताल वाराणसी में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को सुबह उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। रानी की सराय कस्बा के निजामाबाद मोड़ निवासी सूरज सिंह 23 बृहस्पतिवार को अपनी मां को बाइक से लेकर रूदरी मोड़ स्थित दूसरे मकान पर छोड़ा। इसके बाद वह कही जाने के लिए आगे बढ़ा। अभी वह जलालपुर गांव स्थित एनएच अंडरपास के पास ही पहुंचा था कि कोटिला की तरफ से आ रहे रोडवेज बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे बीएचयू वाराणसी ले जाकर भर्ती कराए। जहां शुक्रवार की सुबह सूरज की मौत हो गई। मृतक दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। वह मेरठ में रह कर डीएलएड कर रहा था। दशहरा की छुट्टी पर वह घर आया था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें