फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव के पास रविवार को ट्रक की चपेट में आकर घायल हुए युवक की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी चुन्नी लाल यादव (41) रविवार को दिन में ढाई बजे पैदल ही महराजगंज बाजार से अपने घर जा रहा था। अभी वह नरोत्तमपुर गांव के पास ही पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। इस हादसे में चुन्नीलाल गंभीररुप से घायल हो गया। जानकारी होते ही पहुंचे परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर शाम चुन्नी लाल ने दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र व दो पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना करने वाले ट्रक पर गन्ना लदा था और ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया और कप्तानगंज बाजार में सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें