फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सीएमओ कार्यालय पर अचेत मिले युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दो दिनों पूर्व सीएमओ कार्यालय की गेट पर अचेत मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने अज्ञात के रूप में शव को मोर्चरी भेज दिया था। बृहस्पतिवार को खोजते हुए परिजन वहां पहुंचे और मृत युवक की पहचान की।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय गेट के सामने सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति मंगलवार की सुबह से ही पड़ा था। कोई भी उसकी सुध नहीं ले रहा था। मीडियाकर्मियों की नजर उस पर पड़ी तो सूचना सीएमओ को दी गई। जिस पर सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने तीन बजे के लगभग उसे जिला अस्पताल भेजवा कर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान न होने पर अस्पताल प्रशासन ने अज्ञात के रूप में शव को मोर्चरी भेज दिया। बृहस्पतिवार को कंधरापुर थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर के रहने वाले कुछ लोग खोजते हुए जिला अस्पताल पहुंचे। मोर्चरी पहुंच कर उन्होंने अज्ञात व्यक्ति का शव देखा तो उसकी पहचान सुरेश चौधरी (27) निवासी किशुनदासपुर थाना कंधरापुर के रूप में की। मृतक एक पुत्र का पिता था और पांच साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। एक माह पूर्व ही वह दुबई से लौट कर आया था। परिजनों के अनुसार मंगलवार की सुबह वह घर से एक ऑटो वाले के साथ निकला था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें