फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मऊ में हुए हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के विनोदपुर गांव के पास रविवार की रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर मुबाकरपुर के असाऊर गांव निवासी युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वह वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। मु़बारकपुर थाना क्षेत्र के असाउर गांव निवासी दीनदयाल (25) रविवार की शाम किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गांव के ही प्रदीप (24) व संदीप कुमार (23) के साथ गांव मऊ जिले के सरायलखंसी क्षेत्र के अलीपुर कुसा गड़ही गांव जा रहा था। मऊ के रानीपुर थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस लेन पर विनोदपुर गांव के मोड़ के पास तीनों रुक कर बातें कर रहे थे। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दीनदयाल व प्रदीप को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टराें ने दीनदयाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रदीप का इलाज चल रहा है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था और अभी अविवाहिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें