अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी लोहरा गांव निवासी 34 वर्षीय सुभाष यादव रविवार की रात नौ बजे घर की लाइट बनाने के लिए कटआउट सही कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। और जमीन पर गिर पड़ा। आहट पाकर मौके पर परिजन सुभाष को लेकर निजी अस्पताल गए। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए और पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।