थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी विजयी चौहान के अर्जुन चौहान की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है उसकी मौत पानी में डूबने से ही हुई है। रविवार को सुबह गांव के दक्षिणी सीवान में शारदा सहायक खंड-23 स्थित एक गड्ढ़े में अर्जुन मिला था। उसे लेकर ग्रामीण निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना था कि सर्पदंश से बेहोश होकर वह गड्ढे में गिर गया था। उन्होंने खरिहानी में ंदूसरे चिकित्सक को दिखाया। उसने सर्पदंश से हुई मौत बात से इनकार कर दिया। इसके बाद मेहनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम से जाहिर हो गया है कि अर्जुन चौहान की मौत पानी में डूबने से ही हुई है।