देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोफीपुर मोड़ के पास सोमवार की दोपहर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर बैठे राजा सरोज की मौत हो गयी।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर धरांग गांव निवासी विपुल सरोज सोमवार को दोपहर में बाइक पर गांव के ही राजा सरोज उम्र 19 वर्ष को बैठा कर लालगंज से घर जा रहे थे। सोफीपुर मोड़ के पास सड़क के किनारे खड़ी पिकअप के पास बाइक खड़ी कर भीरा के तरफ से आ रही ट्रक के निकलने का इंतजार कर रहे थे कि तीव्र गति से आ रही ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकला। इस घटना में पीछे बैठा राजा सरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पा कर प्रभारी निरीक्षक देवगांव शशिमौली पांडेय मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। राजा सरोज की दो बहनें हैं कोई भाई नहीं है।