फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कट कर युवक की हुई मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर विषेखा गांव के पास मंगलवार की सुबह ट्रेन से कट कर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शाहगंज से बलिया जाने वाली पैसेंजर ट्रेन मंगलवार की सुबह फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर विषेखा गांव के पास ही पहुंची थी कि इसी दौरान एक युवक की ट्रेन से कट जाने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर अंबारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद में जुट गई। कुछ ही देर में मृतक की पहचान अरुण कुमार पांडेय (20) के रूप में हुई है। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार कुछ दिनों से मृतक मानसिक रुप से बीमार चल रहा था। उसकी एक बहन व तीन भाई बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें