फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जा जगदीशपुर निवासी सुहेल (18) पुत्र तौफीक उर्फ बबलू बाइक से ठेकमा बाजार आया हुआ था। जैसे ही वह ठेकमा बाजार यूनियन बैंक के पास पहुंचा तेज रफ्तार से आ रहे डंपर की चपेट में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। उधर, हादसे के बाद चालक रोडवेज स्टैंड के पास डंपर को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

मिर्जा जगदीशपुर गांव निवासी तौफीक का बड़ा बेटा सुहेल कक्षा 10 का छात्र था। शनिवार को वह किसी कार्य से ठेकमा बाजार गया था। जैसे ही वह ठेकमा बाजार यूनियन बैंक के पास पहुंचा था, जौनपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी समेत भागने लगा। बाजार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाजार में मौजूद पुलिस कर्मियों ने डंपर को रोकने के लिए बोला तो चालक रोडवेज स्टैंड के पास गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया और बाजार में खड़े डंपर को पुलिस चौकी लाई। पुलिस आरोपी चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।



बेटी की शादी के पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
आजमगढ़। मिर्जा जगदीशपुर गांव निवासी तौफीक की बेटी की शादी 14 मई को होनी है। परिवार के लोग बिटिया की शादी की तैयारिया में जुटे थे। इस बीच शनिवार को हादसे में बेटे की मौत ने परिवार की खुशियां छीन ली। तौफीक बैंडबाजा में काम करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्हें तीन लड़के और दो लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें