फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी/लाटघाट। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के घाघरा गांव के पास शनिवार की भोर में टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। वह साइकिल से सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने घाघरा स्थित विद्यालय के मैदान पर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव तार से अलग किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीयनपुर के खांड़ गांव निवासी संदीप यादव (19) पुत्र रामकेर यादव सेना में भर्ती के लिए तैयारी में जुटा था। प्रतिदिन वह भोर में दौड़ लगाने के लिए साइकिल से घाघरा स्कूल के मैदान में जाता था। शनिवार की भोर में भी वह साइकिल से मैदान जाने के लिए निकला। घाघरा स्कूल मैदान के पास पुलिया पर टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पीछे आ रहे एक अन्य युवक ने पूरा घटनाक्रम देखा और सूचना ग्रामीणों को दी। घटना की जानकारी होते ही भोर में ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद सूचना बिजली विभाग को दी गई। बिजली काटने के बाद लोगों ने शव को साइकिल समेत तार से अलग किया। इस बीच सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीण पुलिस को शव नहीं उठाने दिए और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। काफी समझा-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए तो पुलिस ने शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। पिता रोजी रोटी के लिए दिल्ली रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें