रानी की सराय। निजामाबाद थाना अंतर्गत फरिहां रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हेे गई।
फरिहां कस्बा निवासी हामिद (18) पुत्र सुफियान शुक्रवार को फरिहां रेलवे स्टेशन पर मौजूद था। इसी दौरान शाहगंज की तरफ से ट्रेन आते देख वह रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेने पहुंच गया। सेल्फी लेने के चक्कर में वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन उसे घसीटते हुए 100 मीटर दूर तक ले गई, जिससे उसका पूरा शरीर क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।