बलरामपुर। फूलपुर थाना क्षेत्र के अमनाबाद रोड पर शुक्रवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। खानजहांपुर गांव निवासी दिनेश यादव (38) रेलवे के काम में लगे थे। शुक्रवार की रात साथी मजदूरों के लिए ढाबे से खाना लेने बाइक से जा रहे थे। अमनाबाद के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनेश रेलवे ठेकेदार जोगिंद्र यादव के अधीन काम कर रहे थे और दो पुत्रों के पिता थे।