फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भुसूड़ी गांव निवासी 40 वर्षीय दुर्गविजय चौहान की मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दो पुत्रों व एक पुत्री के पिता थे। उनके अचानक चले जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई शंभू चौहान ने बताया कि दुर्गविजय मंगलवार की शाम करीब 8.30 बजे राजगीर का कार्य निपटाकर पैदल ही अपने गांव भुसूड़ी लौट रहे थे। जैसे ही वे थाना जहानागंज क्षेत्र के बस्ती गांव स्थित मुख्य सड़क पर पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें