फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भूसा व्यवसायी संग गया युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक भूसा व्यापारी के साथ कारोबार के सिलसिले में आजमगढ़ गया युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने आजमगढ़ में गुमशुदगी दर्ज कराई है, लेकिन स्थानीय पुलिस से भी मदद मांगी है। इधर, जिले की पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जामो थाना क्षेत्र के पूरे दुबे मजरे रामबक्सगढ़ गांव निवासी संतराम भूसा व्यवसायी है। इसी ग्राम पंचायत भिखई सोनार निवासी युवक राजकुमार उर्फ गोबरे भी 11 जुलाई को भूसा व्यवसायी की पिकअप से गया था। भूसा व्यवसायी तो घर लौट आया, लेकिन राजकुमार नहीं आया तो परिजन परेशान हो गए।
परिजनों ने संतराम से जानकारी ली, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सिर्फ इतना ही बताया कि राजकुमार कहीं छूट गया है। भूसा व्यवसायी ने आजमगढ़ भूसा बेचने जाने की बात बताई। काफी तलाशने के बाद आजमगढ़ जिले के थाना फूलपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

परिजनों ने स्थानीय पुलिस से भी सहयोग मांगा। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी का मामला थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ में दर्ज हुआ है। राजकुमार की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें