फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: टहलने गए युवक की गोली मार कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के खराट गांव के पास स्थित पोखरी की तरफ टहलने गए युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस हत्या की जांच कर रही है। एसपी, एएसपी, सीओ समेत महकमे के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत वाराणसी में हुई, जिसके चलते वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।
विज्ञापन

खराट गांव निवासी आनंद कुमार राय उर्फ हैप्पी राय (23) सोमवार की सुबह छह बजे के लगभग घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित पोखरी के किनारे टहलने गया था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। कुछ ही देर बाद पड़ोस के रहने वाले कुछ लोग पोखरी पर शौच आदि के लिए पहुंचे तो आनंद को लहूलुहान हाल में पाया। लोगों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को देने के साथ ही परिजन उसे लेकर तत्काल वाराणसी के लिए निकल गए। अस्पताल पहुंचने के पूर्व रास्ते में ही आनंद की मौत हो गई। अस्पताल पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाराणसी में मौत के चलते वहां की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही एसपी अनुराग आर्य व एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल मय दल बल मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया। आनंद दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
0000000000000
फिलहाल अभी कोई तहरीर परिजनों की तरफ से नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है। डॉग स्क्वायड को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है। परिजन व ग्रामीण किसी भी तरह के विवाद आदि से भी इन्कार कर रहे हैं। पुलिस अपनी कार्रवाई में लगी है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करेगी। - अनुराग आर्य, एसपी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें