फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: दोस्तों के साथ शराब ठेका आए युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Fri, 01 Sep 2023 01:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के लक्ष्मीपुर बाजार स्थित शराब ठेके के पास देर रात एक युवक ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा लिया। जब तक लोग कुछ समझते और आग बुझाते तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। 
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के लक्ष्मीपुर बाजार स्थित शराब ठेके के पास देर रात एक युवक ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा लिया। जब तक लोग कुछ समझते और आग बुझाते तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। सीएचसी कोल्हूखोर से उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है। युवक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह अभ साफ नहीं है। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार रात करीब 8 बजे स्कूटी सवार तीन युवक शराब ठेके के पास आए। एक युवक हाथ में पेट्रोल से भरा गैलन था। उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का और आग लगा लिया। आग लगते ही उसके साथ आए दोनों युवक स्कूटी समेत फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

प्रधान ने झुलसे युवक को आनन-फानन अपने वाहन से सीएचसी कोल्हूखोर भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर जहानागंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसओ संजय सिंह ने बताया कि झुलसे युवक ने पूछताछ में अपना नाम विमलेश राजभर (19)  पुत्र दूधनाथ राजभर निवासी बेलनाडीह थाना सिधारी बताया। घटना के कारणों के बाबत उसने सिर्फ इतना ही कहा कि मन किया और खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा लिया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें