फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक प्यार ऐसा भी: प्रेम के खातिर सब कुछ भूलकर युवक ने किन्नर की मांग में भरा सिंदूर, ऐसी है दोनों की लव-स्टोरी

Fri, 09 Dec 2022 10:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली के टेकई गांव निवासी वीरु राजभर की दो साल पूर्व एक नृत्य कार्यक्रम में शामिल किन्नर मुस्कान से उसकी मुलाकात हुई थी। पहली बार में ही दोनों ने एक-दूसरे को दिल दे बैठा था।
विज्ञापन
मांग में सिंदूर भरता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंसान जब प्यार में पड़ता है तो उसे कुछ दिखाई नहीं देता। वह न किसी की सूरत देखता है न ही सीरत। उसे यह भी नहीं दिखता कि जिससे वह प्यार करता है वह कौन है, किस जाति का है। इसलिए कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और इसी वाक्य को सच कर दिखाया है मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद के टेकई गांव निवासी वीरु राजभर ने, जिसने प्यार में सब कुछ भूलकर शुक्रवार को आजमगढ़ के भैरव बाबा मंदिर में एक किन्नर के साथ शादी कर ली।

विज्ञापन

दरअसल, मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली के टेकई गांव निवासी वीरु राजभर की दो साल पूर्व एक नृत्य कार्यक्रम में शामिल किन्नर मुस्कान से उसकी मुलाकात हुई थी। पहली बार में ही दोनों ने एक-दूसरे को दिल दे बैठा। किन्नर मुस्कान वेस्ट बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों के बीच डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चला रहा था।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी करने का फैसला कर लिया। वीरू राजभर ने बताया कि मुस्कान उसे पंसद थी। वह किन्नर है। इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है। दोनों ने महराजगंज थाना क्षेत्र के भौरव बाबा मंदिर में दोनों ने भैरव बाबा को साक्षी मानकर उनके समक्ष एक दूसरे का दामन थाम लिया और परिणय सूत्र में बंध गए। वीरू ने बताया कि इस संबंध से उसके परिवार को कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें