फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मकान की शटरिंग करते समय हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
मृतक प्रमोद बिंद
विज्ञापन
बरदह। दीदारगंज थाना क्षेत्र के फुलेश गांव में शुक्रवार की सुबह मकान की शटरिंग करते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के अब्बोपुर निवासी प्रमोद बिंद (22) की मौत हो गई। बिजली का तार मकान के बगल से गुजरा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्रमोद बिंद शुक्रवार की फुलेश गांव की रीना गौतम के निर्माणाधीन मकान में शटरिंग कर रहा था। इसी दौरान सरिया मकान के बगल से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन लाइन की तार से छू गया। इसकी चपेट में आकर प्रमोद झुलस गया। उसके साथ काम कर रहे साथियों ने उपचार के लिए नजदीक के एक डॉक्टर के पास लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें