अमिलो। मुबारकपुर के गुजरपार पुल के पास शनिवार देर रात आठ बजे घर से लापता युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि तमसा नदी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुबारकपुर के ग्राम बड़ा गांव निवासी सचिन कुमार (22) बिना बताए शनिवार दोपहर 12 बजे घर से निकला था। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। जहां परिजनों को पता चला कि गुजरपार पुल के पास उसे कुछ लोगों ने देखा था। वह शौच करने नदी किनारे गया था। वहां पर उसका पैर फिसल गया। गहरे पानी में चला गया। डूबने से उसकी माैत हो गई। परिजनों ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव की तलाश की। पिता जोगेंद्र राम ने बताया कि वह तैरना नहीं जानता था। मृतक चार भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।