फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मारपीट में घायल युवक अस्पताल में हार गया जिंदगी की जंग, घरवालों ने पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप

Sun, 21 Jan 2024 05:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

मामला तरवां थाना क्षेत्र के ठाटा ऊंचहुंआ गांव का है। युवक की मौत के बाद घर पर शव रख कर परिजन हंगामा करने लगे। जानकारी होने पर मौके पर एसडीएम व सीओ पहुंचे। घरवालों ने शव पोस्टमार्टम के लिए देने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
azamgarh news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के ठाटा ऊचहुंआ गांव निवासी एक युवक की एक पखवारा पूर्व पिटाई हुई थी। जिसके बाद से परिजन उसका इलाज करा रहे थे। रविवार की सुबह घायल की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजन तरवां थाना पुलिस पर ही मारने-पीटने का आरोप लगा रहे हैं। इस बाबत एसपी को भी मृतक के पुत्र ने पत्रक दिया था। मौत की सूचना पर तरवां पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने पहुंची तो परिजन शव देने से इंकार कर दिए। समाचार लिखे जाने तक एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर जुटी थी। 

विज्ञापन


ठाटा ऊंचहुंआ गांव निवासी शोभनाथ चौहान की बीते सात जनवरी की रात पिटाई हुई थी। गंभीर चोट के चलते वह बेहोश हो गया था। परिजन उसे पहले राजकीय मेडिकल कालेज ले गए। जहां से जिला अस्पताल में कुछ दिनों तक इलाज कराया।

इसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी जवाब देने पर परिजन उसे पुन: राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह शोभनाथ की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है आरोप

परिजनों का आरोप है कि एक महिला की शिकायत पर पहुंची तरवां थाना पुलिस के सिपाहियों ने ही शोभनाथ की पिटाई की थी। थाने पर शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी को भी पीड़ित के पुत्र धीरज चौहान ने पत्रक दिया था। युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। मौत की सूचना पर तरवां थाना पुलिस मृतक के घर पहुंची तो परिजन शव देने से इंकार कर दिया। परिजन पहले दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके बाद मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ ही सीओ हितेंद्र कृष्ण, एसडीएम लालगंज सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी भी पहुंच गए। परिजनों को समझाने की कवायद चलती रही। 

क्या कहती है पुलिस
पुलिस ने युवक की पिटाई नहीं किया है। बीते सात जनवरी को वह एक महिला के घर में घुस गया था। जिस पर महिला ने उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसकी आत्मग्लानि में उसने फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए ले गए और रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
राम प्रसाद बिंद, एसओ तरवां, आजमगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें